फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Data of 22 teachers of the district was sent to the government for investigation

जिले के 22 शिक्षकों का डाटा जांच को भेजा गया शासन को

Wed, 24 Aug 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Data of 22 teachers of the district was sent to the government for investigation
कासगंज। जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 2020 के बाद 22 शिक्षकों की तैनाती हुई है। विभाग ने इन शिक्षकों का डाटा शासन को भेज दिया है। अब शासन स्तर से इन शिक्षकों की जांच कराई जाएगी ताकि पता लग सके कि इनमें से कोई शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर तो नौकरी नहीं कर रहा ।
विज्ञापन

झांसी के माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर नौकरी करते पांच शिक्षकों के पकड़ जाने के बाद प्रदेश भर के माध्यमिक विद्यालयों में तैनात सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता शासन के रडार पर आ गए हैं। जिले में 11 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 23 अक्तूबर 2020 को 13 एवं वर्ष 2021 में 9 शिक्षकों की नियुक्ति हुई।
विज्ञापन

शासन से सभी नियुक्त सहायक अध्यापकों एवं प्रवक्ताओं का पूरा विवरण 25 अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए गए। इसके बाद विभाग ने इन शिक्षकों का डाटा खंगलना शुरू कर दिया। विभाग ने अपने स्तर से इनके अभिलेखों को चेक करने के बाद शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed