फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Data Feeding, server down, firozabad news, firozabad hindi news, up news

कोरोना राहत के पात्रों की आखिर कैसे हो फीडिंग, सर्वर रहता है डाउन

Wed, 02 Jun 2021 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Data Feeding, server down, firozabad news,  firozabad hindi news,  up news
फिरोजाबाद। जिले के गरीब रेहड़ी, रिक्शा चालक, फड़ एवं खोखे में दुकान संचालित करने वाले नाई, धोबी, नाविक, हलवाई को कोरोना संक्रमण के दौरान एक हजार की राहत राशि दिए जाने के फीडिंग का काम नहीं हो पा रहा है। सर्वर डाउन रहने के चलते अभी तक जिले में पांच हजार के करीब नाम फीड हो सके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ने एवं कोरोना कर्फ्यू के कारण गरीब तबके के लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। प्रदेश सरकार ने गांव के गरीबों को राहत राशि के रूप में एक हजार रुपये देने का निर्णय लिया था। शासनादेश जारी होने के साथ दस दिन के भीतर इनका ग्राम पंचायतों मे चिह्नित करने के साथ इनकी सीधे फीडिंग कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। डीएम चंद्र विजय सिंह ने डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हां के साथ पीडी डीआरडीए देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी बनाया था।
विज्ञापन

प्रशासन ने 30 मई तक पूरी फीडिंग करने का समय तय किया था लेकिन अभी फीडिंग नहीं हो सकी। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी नौ ब्लॉकों में 5059 लाभार्थियों की फीडिंग हो सकी है। उन्होंने कहा कि राहत एप का सर्वर डाउन हो जाने के कारण फीडिंग का काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। सभी नौ ब्लॉकों को फीडिंग की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed