{"_id":"5b935eae867a557f5929910f","slug":"daroga-injured-due-to-electricity-shock-during-encounter-with-miscreants","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरी कर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़, दरोगा को लगा करंट, वाहन में लदे 12 पशु मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी कर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़, दरोगा को लगा करंट, वाहन में लदे 12 पशु मरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
आगरा के एत्मादपुर से पशु चोरी कर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस की फिरोजाबाद के पचोखरा क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। बिजली के खंबे से टकराने पर बदमाश वाहन छोड़कर भाग गए।
इस बीच करंट लगने से एचसीपी घायल हो गया। वहीं, वाहन में लदी 11 बकरी और भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने भागते वक्त एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। अन्य बदमाश फरार हो गए।
घटना गुरुवार देर रात की है। एत्मात्दपुर के गांव नगला केहरी निवासी बनीसिंह की भैंस और गढ़ी महासिंह से पप्पू सिंह की 11 बकरी चोरी कर बदमाश वाहन से भाग रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों का पीछा शुरू किया।

Trending Videos
पुलिस पर फायरिंग
एत्मादपुर से बदमाश टूंडला होते हुए पचोखरा क्षेत्र में घुसे। एत्मादपुर, टूंडला, पचोखरा पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब में फायरिंग की।
थाना पचोखरा के गांव शिवसिंहपुर के पास बदमाशों का वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकराया तो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग कर एक बदमाश को पकड़ लिया। विद्युत पोल से टकराने से वाहन में करंट दौड़ने से बकरी और भैंस मर गईं।
मौके पर टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आने से एचसीपी सुघर सिंह करंट लगने से घायल हो गए। 100 डायल के एक सिपाही को भी करंट लगा। दोनों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया।
गिरफ्तार बदमाश थाना नारखी के गांव जाटऊ निवासी बताया गया है। थाना एत्मादपुर के नितिन ने बताया कि बदमाशों का पीछा करते मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा है। करंट लगने से एचसीपी झुलसा है। उपचार के लिए आगरा भेजा है।