फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Darbhanga-Daurai-Darbhanga special train will pass through Kasganj from tomorrow.

Agra News: कल से कासगंज होकर गुजरेगी दरभंगा-दौराई-दरभंगा स्पेशल ट्रेन

Fri, 03 May 2024 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Darbhanga-Daurai-Darbhanga special train will pass through Kasganj from tomorrow.
कासगंज। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की भीड़ के बढ़ने की संभावना के मद्देनजर रेलवे चार मई से दरभंगा-दौराई-दरभंगा स्पेशल साप्ताहिक एक जोड़ी ट्रेन का संचालन करेगा। खास बात है कि यह ट्रेन वाया कासगंज होकर गुजरेगी। इससे जनपद के यात्रियों को भी इस ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा। जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर पंकज कुमार ने बताया कि दरभंगा-दौराई-दरभंगा साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 4 मई से 29 जून तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05537 दरभंगा-दौराई साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 4 मई से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से 13:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोंडा से 01:50 बजे, कासगंज से 11:40 बजे, अजमेर से 22:10 बजे छूटकर दौरई 22:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 05538 दौराई-दरभंगा 5 मई से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को दौराई से 23:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अजमेर से 00:25 बजे, कासगंज से 09:10 बजे, बदायूं से 10:53 बजे छूटकर दरभंगा 06:50 बजे पहुंचेगी। पंकज कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में एसएलआरडी के 2, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 कोच सहित कुल 19 कोच शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed