फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DAP is facing a severe shortage at cooperative societies, and farmers are unable to access adequate quantities of the fertilizer

Agra News: सरकार की व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा

Fri, 17 Oct 2025 05:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
DAP is facing a severe shortage at cooperative societies, and farmers are unable to access adequate quantities of the fertilizer
सहकारी समितियों पर डीएपी की भारी किल्लत, किसानों को नहीं मिल रही पर्याप्त मात्रा में खाद
विज्ञापन


- रवि फसल की तैयारी में जुटे किसान, सरसों की बुवाई का समय, आलू व गेहूं की भी होनी है बुवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। डीएपी की भारी किल्लत से किसान दर-दर भटक रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेती के लिए भरपूर डीएपी नहीं मिल रही है। रवि फसल की बुवाई के लिए किसान तैयारी में जुटे हैं, जहां सरसों की बुवाई का समय है लेकिन सहकारी समितियों पर पहुंची डीएपी किसानों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है।

किसानों को फसल में लगने वाली डीएपी के अनुपात में आधी मात्रा ही दी जा रही है। इससे किसान बाजार से ब्लैक में खरीदने को मजबूर हैं। आगे आलू और गेहूं की फसल की बुवाई भी होनी है। इसके लिए समितियों पर प्रति हेक्टेयर किसान को आलू के लिए 5 कट्टा तथा गेहूं के लिए चार तथा सरसों के लिए तीन कट्टा डीएपी देने का मानक बनाया गया है। जबकि दोनों ही फसलों के लिए यह काफी कम है। सचिव मानक का बहाना बनाकर किसानों को घुमा रहे हैं। सरकार की घोषणा के बावजूद किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। गुबरौठ के किसान देवकीनंदन शर्मा से बात करने पर बताया कि हर वर्ष हमें सहकारी समितियां के चक्कर लगाने पड़ते हैं लेकिन भरपूर मात्रा में डीएपी नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed