फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DAP crisis deepens again in the district

Agra News: जिले में फिर गहराया डीएपी का संकट

Sun, 29 Oct 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
DAP crisis deepens again in the district
कासगंज। जिले में किसानों के सामने फिर से डीएपी का संकट पैदा हो गया है। किसान परेशान हैं। वे खाद के लिए एक समिति से दूसरी समिति पर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही। इसके चलते आगामी दिनों में होने वाली फसलों की बुवाई की तैयारियां प्रभावित होने से उनकी चिंता और बढ़ गई है। जिले में रबी की फसल की बुवाई का सीजन चल रहा है। फसल को बोने के लिए डीएपी की आवश्यकता होती है। अभी आलू व मटर की बुवाई पूरी नहीं हो पाई है। वहीं गेहूं की बुवाई का सीजन शुरू हो गया है। जिले में एक लाख हेक्टेयर में फसलें बोई जाती हैं। लेकिन सहकारी समितियों सहित अन्य केंद्रों पर इस समय खाद उपलब्ध नहीं है। किसान कई कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। एक समिति पर खाद नहीं मिलने पर वे दूसरी समिति पर इस उम्मीद के साथ पहुंचते हैं कि शायद वहां खाद मिल जाए, लेकिन यहां भी उन्हें निराशा मिल रही है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ रही है। यदि समय से फसल नहीं बोई जा सकीं तो इसका असर अन्य फसलों पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed