{"_id":"60f313358ebc3e79c05e9e0c","slug":"dannahar-police-caught-the-accused-of-kidnapping-the-teenager-mainpuri-news-agr5002334161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दन्नाहार पुलिस ने किशोरी को अगवा करने का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दन्नाहार पुलिस ने किशोरी को अगवा करने का आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना पुलिस ने सोनभद्र से एक किशोरी को अगवा कर लाने के आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को मुक्त करवा लिया है। सोनभद्र के घोरावल थाने में पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को सोनभद्र से आई पुलिस आरोपी व अपहृता को साथ ले गई।
थाना क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी टिंकू यादव कुछ दिन पूर्व सोनभद्र से एक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गया था। परिजनों ने तलाश के बाद घोरावल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी व अपहृता की तलाश कर रही थी। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक दन्नाहार ओमहरि बाजपेई को सूचना मिली कि सोनभद्र से किशोरी को अगवा कर लाने वाला आरोपी क्षेत्र में मौजूद है।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टिंकू यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहृता को भी मुक्त कराया। जानकारी मिलने के बाद सोनभद्र के घोरावल थाने से आई पुलिस आरोपी व अपहृता को ले गई।