फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Danger of fall army worm in maize

Agra News: मक्का में फॉल आर्मी वर्म का खतरा

Thu, 18 Apr 2024 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Danger of fall army worm in maize
कासगंज। मक्का की फसल में फॉल आर्मी वर्म (स्पोडोप्टेरा फ्रूगिपरडा) की आशंका के चलते जिला कृषि रक्षा विभाग ने किसानों को एडवाइजरी जारी कर इसके नुकसान और बचाव के बारे में बताया है। जिससे मक्का की फसल में नुकसान होने से किसान बचा सकें। फॉल आर्मी वर्म मक्का की फसल का भक्षक और विनाशकारी कीट है। इसकी पहचान के लिए मक्का के फसल को ध्यान से देखें। अंडे छोटे और सफेद रंग के होते हैं। अंडे से लार्वा निकलकर कीट के बड़ा होने पर नियंत्रण आसान रहता है। यह पत्तियों को खाकर उनमें छेद कर देता है। गर्मियों के दिनों में अंडे, लर्वा, युवा और वयस्क रूप में यह कीट मिलता है। कीट के सिर भूरे रंग और पंख सफेद होते हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि इससे बचाव के लिए मक्का के खेत के आसपास खरपतवार की सफाई करें। कीट के अधिक प्रकोप होने पर इमेमक्टिन बेंजोएट 5 एसजी की 0.4 ग्राम मात्रा प्रतिलीटर की दर से प्रभावित पौधों पर छिड़काव करें। कम प्रभाव होने पर क्लोरोपायरीफॉस 20 प्रतिशत ईसी अथवा क्यूनालफॉस 25 प्रतिशत ईसी की 2 मिली प्रतिलीटर की दर से घोल बनाकर फसल पर छिड़काव करे। उन्होंने कहा कि मक्का की बाली तथा भुट्टा बनने पर कीटनाशक का छिड़काव नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed