फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dangal and kavi sammelan will held holi 2019 rangotsav in mathura

ब्रज में होली पर देशभर के पहलवान दिखाएंगे मल्ल विद्या के दांव-पेंच, जानिए कब-कहां होंगे कार्यक्रम

Thu, 07 Mar 2019 03:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Mar 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
dangal and kavi sammelan will held holi 2019 rangotsav in mathura
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ब्रज की होली देश ही नहीं दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस धार्मिक आयोजन को और आनंदमय बनाने का काम इस बार किया जा रहा है। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद संग उत्तर प्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इस बार ब्रज में रंगोत्सव 2019 पूरे 10 दिन का होगा। 13 मार्च को ब्रजभाषा कवि सम्मेलन के साथ इसकी शुरूआत होने जा रही है। 22 तक होने वाले आयोजनों का कलेंडर भी ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने जारी कर दिया है। इस दौरान दंगल, रसिया-भजन गायन के साथ कई कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन


ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि परंपरागत होली उत्सव विभिन्न तीर्थ स्थलों के अलावा भी कुछ नए आयोजन इस बार होली के उत्सव में होंगे। इसमें कुश्ती दंगल में देश भर के महिला और पुरुष पहलवान भाग लेंगे। इसमें 13 लाख का इनाम घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रजभाषा कवि सम्मेलन में जयपुर, भरतपुर, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा सहित आसपास के कवि भाग लेंगे। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि अशोक चक्रधर, हरिओम पवार भाग लेंगे। इनके अलावा रसिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

यह होंगे कार्यक्रम

13 मार्च को ब्रजभाषा कवि सम्मेलन दोपहर तीन बजे से वृंदावन शोध संस्थान में होगा।
14 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर दो बजे से श्रीराधाबिहारी इंटर कॉलेज बरसाना में होगा।
15 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम छह बजे से श्रीराधाबिहारी इंटर कॉलेज बरसाना में होगा।
16 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम छह बजे से होलीगेट स्थित अप्सरा टॉकीज प्रांगण में होगा।
17 मार्च को ब्रज रसिया गायन भजन संध्या शाम सात बजे से होलीगेट स्थित अप्सरा टॉकीज प्रांगण में होगा। कुश्ती दंगल दोपहर एक बजे से जीएलए विश्वविद्यालय में होगा।
18 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन शाम सात बजे से होलीगेट स्थित अप्सरा टॉकीज प्रांगण में होगा। 
19 मार्च को कुश्ती दंगल दोपहर एक बजे से जीएलए विश्वविद्यालय में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed