{"_id":"5e0ad5ae8ebc3e87d700dc87","slug":"damini-help-line-started-in-roadways-buses-for-roadways-buses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं रोडवेज बसों में सफर करने से पहले नोट कर लें यह नंबर, शुरू हुई हेल्प लाइन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं रोडवेज बसों में सफर करने से पहले नोट कर लें यह नंबर, शुरू हुई हेल्प लाइन सेवा
Tue, 31 Dec 2019 10:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम की बस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की बसों में सफर के दौरान किसी तरह की समस्या होने पर महिला यात्रियों के लिए दामिनी हेल्प लाइन की शुरुआत की गई है। सोमवार को हेल्प लाइन नंबर 8114277777 लखनऊ में जारी किया गया।
रोडवेज बसों में कई दफा सीट नहीं मिलने, परिचालक के अभद्रता करने या किसी बस स्टैंड पर समस्या होने पर महिला यात्री अमूमन किसी पुरुष अधिकारी को अपनी समस्या नहीं बताती हैं। इसे देखते हुए शासन स्तर से दामिनी हेल्प लाइन सेवा की शुरुआत की गई है।
हर परिक्षेत्र में एक नोडल अधिकारी के रूप में महिला कर्मचारी को इसका दायित्व सौंपा गया है। आगरा में इसकी नोडल प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक सुमन यादव को इसका दायित्व सौंपा गया है।

नोडल अधिकारी महिला यात्री की समस्या को सुनकर इसका समाधान संबंधित परिक्षेत्र के अधिकारियों से कराएंगी। किसी तरह की घटना होने की स्थिति में भी वह पीड़िता और रोडवेज प्रबंधन के बीच सेतु का काम करेंगी।
आगरा के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि इस हेल्प लाइन नंबर को हर रोडवेज बस में लिखवाया जाएगा, ताकि महिला यात्री इस नंबर पर अपनी शिकायत कर सकें।
आगरा के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि इस हेल्प लाइन नंबर को हर रोडवेज बस में लिखवाया जाएगा, ताकि महिला यात्री इस नंबर पर अपनी शिकायत कर सकें।