{"_id":"5b2f96224f1c1bae6e8b9b88","slug":"dalit-woman-tried-to-burn-alive-for-resisting-gang-rape-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेप का विरोध करने पर दलित महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप का विरोध करने पर दलित महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पति को पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले के एक गांव में रेप में नाकाम होने पर आरोपी ने दलित महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी
महिला को आगरा रेफर किया गया है।
महिला के पति से भी बुरी तरह मारपीट की गई। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना राया क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित परिवार के मुताबिक गांव के ही हरवीर ने घर में घुसकर महिला से रेप का प्रयास किया। उसने पत्नी को बचाने आए पति को बेरहमी से पीटा।

मिट्टी को तेल छिड़कर लगा दी आग
रेप में नाकाम होने पर आरोपी ने मिट्टी का तेल छिड़क कर महिला को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
परिजन पति-पत्नी को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को आगरा रेफर कर दिया गया। परिजनों ने गांव के हरवीर पर आरोप लगाया है।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आग का मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच में हकीकत का खुलासा हो जाएगा।