फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dairy server hacked: Hacker demand come down to 800 dollars threatened to crash data if not accepted

डेयरी का सर्वर हैक: हैकर ने रखी 1000 डॉलर की डिमांड, अब 800 डॉलर तक आया...न मानने पर डाटा क्रैश करने की धमकी

Thu, 18 Jul 2024 05:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 05:18 PM IST
सार

साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले हैकर ने मैनपुरी रोड स्थित दूध की डेयरी का सर्वर हैक कर लिया। इसके बाद हैकर ने 1000 डॉलर की रकम मांगी है। अब वो 800 डॉलर देने पर मान गया है। डेयरी स्वामी ने साइबर क्राइम विभाग में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

विज्ञापन
Dairy server hacked: Hacker demand come down to 800 dollars threatened to crash data if not accepted
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्री-पिक

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दुग्ध डेयरी का सर्वर करने वाले हैकर ने दूसरे दिन भी सर्वर को अनलॉक नहीं किया। जिससे डेयरी संचालक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि हैकर ने अब 1000 डॉलर से घटाकर अपनी डिमांड 100 डॉलर तक कर दी है, लेकिन साइबर क्राइम विभाग अभी इस मामले में हैकर तक नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन


 

बुधवार को किसी हैकर ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनपुरी रोड स्थित कुमार डेयरी का पूरा सर्वर हैक कर लिया था। उसने सर्वर को अनलॉक करने के लिए 1000 डॉलर की डिमांड डेयरी संचालक ठा. अवनीश कुमार से की थी। बातचीत करने के बाद वह 800 डॉलर तक आ गया था। इस घटना की शिकायत डेयरी संचालक ने साइबर क्राइम विभाग को ऑनलाइन की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने के 24 घंटे बीतने के बाद भी साइबर क्राइम विभाग अब तक हैकर तक नहीं पहुंच सका है। जिसके चलते दूसरे दिन भी दुग्ध डेयरी का सर्वर अनलॉक नहीं हो सका। जिससे डेयरी संचालक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डेयरी संचालक ने बताया कि हैकर से बातचीत करने के बाद अब वह सर्वर को अनलॉक करने के लिए अपनी डिमांड को 100 डॉलर तक ले आया है। साइबर क्राइम विभाग द्वारा अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed