{"_id":"68e8769a0c209661c80b3069","slug":"dairy-owner-in-fatehabad-survives-gun-attack-as-bullets-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: दूधिया को मारी गोली...बाल-बाल बचा, एक साल पहले इसी तरह हुई थी उसके भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: दूधिया को मारी गोली...बाल-बाल बचा, एक साल पहले इसी तरह हुई थी उसके भाई की हत्या
Fri, 10 Oct 2025 08:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Oct 2025 08:29 AM IST
सार
घर जाते समय दूधिया पर हमला कर दिया गया। वो बाल-बाल बच गया। गोली कार के पीछे लगी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद कस्बे से बृहस्पतिवार की रात डेयरी बंद कर घर जा रहे दूधिया की रास्ते में जान लेने की कोशिश की गई। उसके ऊपर गोलियां दागी गईं। निशाना चूकने से वह बाल-बाल बचा। गोली कार के पिछले हिस्से में लगी। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। एक साल पहले दूधिया के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की गई थी।
फतेहाबाद थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव निवासी रामू उर्फ रामकुमार ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह वह बृहस्पतिवार की रात करीब 9:15 बजे फतेहाबाद कस्बे से अपनी डेयरी बंद कर कार से गांव के प्रमोद सिंह के साथ घर जा रहा था। गांव से करीब 400 मीटर पहले बाइक सवार लोगों ने गाली गलौज करते हुए उस पर फायरिंग कर दी।
ये भी पढ़ें - UP: फंदे पर लटकी लाश, पैरों से बहता खून..करवाचौथ से पहले ऐसे हुई पति की मौत, कांप गई वो; 4 माह पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
गोली कार के पिछले हिस्से में लगी। गोलियां दागने के बाद हमलावर बाइक को मोड़कर भाग गए। रामू के मुताबिक 13 नवंबर 2024 को आरोपी ने ही उसके भाई मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी जेल से छूटा है। उसने अपने साथी के साथ उसकी भी हत्या की कोशिश की। बाइक चलाने वाले ने अपने मुंह पर मास्क लगा रखा था। मामले में प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर मौके पर गए थे। मामला संदिग्ध लग रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है।