फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike Mechanic Ends Life a Day Before Karwa Chauth Married Just 4 Months Ago

UP: फंदे पर लटकी लाश, पैरों से बहता खून..करवाचौथ से पहले ऐसे हुई पति की मौत, कांप गई वो; 4 माह पहले हुई शादी

Fri, 10 Oct 2025 07:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 07:58 AM IST
सार

करवा चौथ से एक दिन पहले पति की मौत ने पत्नी को झकझोर कर रख दिया। इस खबर के मिलने के बाद पत्नी बेसुध हो गई। चार महीने पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन
Bike Mechanic Ends Life a Day Before Karwa Chauth Married Just 4 Months Ago
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर बाजार के उखर्रा में करवाचौथ से एक दिन पहले बाइक मिस्त्री रोहित (35) ने दुकान में फंदे से लटककर जान दे दी। चार महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


रोहित नई आबादी उखर्रा में रहते थे। घर से थोड़ी ही दूर पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। भाई मोहित ने बताया कि घटना के बाद से पत्नी शिवानी बेहाल हैं। वह बुधवार को पति का इंतजार कर रही थीं लेकिन रोहित दुकान पर जाने के बाद घर नहीं लौटे।
विज्ञापन


सुबह पिता शिवशंकर दुकान पर पहुंंचे। दुकान के बाहर बाइक खड़ी थी, शटर गिरा हुआ था। उन्होंने शटर खोला तो दंग रह गए। रोहित का शव गाटर से लटका दिखा। पैरों से खून बह रहा था। पिता की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उतारा। फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पैरों से बहने वाला खून दुकान में रखे औजारों से निकला लग रहा हैै। इसके बाद भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed