फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   daggamar bus owners spying on the expressway in agra

आगरा: एक्सप्रेसवे पर जासूसी करा रहे डग्गामार बस संचालक, कोड वर्ड में करते हैं बातचीत

Mon, 01 Feb 2021 12:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Feb 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
daggamar bus owners spying on the expressway in agra
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

आगरा में डग्गामार बस संचालकों ने दोनों एक्सप्रेसवे (यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे) पर जासूस लगा रखे हैं। इनका काम है आरटीओ के चेकिंग दस्तों की जासूसी करना। दस्ता चेकिंग के लिए आया है या नहीं, आया है तो कहां खड़ा है और क्या कर रहा है। पल-पल की खबर बस चालकों को दी जाती है। इन जासूसों से ओके की रिपोर्ट मिलने के बाद ही ड्राइवर बस लेकर एक्सप्रेसवे पर जाते हैं। बस चालक और जासूस के वायरल ऑडियो में इस पूरे खेल की जानकारी मिली है।

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर के बीच 50 से ज्यादा प्राइवेट बसें दौड़ रही हैं। इनमें ज्यादातर डग्गेमार हैं। आठ-दस के पास परमिट है लेकिन यह जगह-जगह से सवारी लेने का नहीं, एक जगह से एक  साथ लेने का है। आरटीओ के चेकिंग दस्ते सड़क सुरक्षा माह में चेकिंग कर रहे हैं। ऐसे में इन बसों के संचालकों ने जासूस लगाए हैं जो दस्तों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


कोड में करते हैं बात (वायरल ऑडियो के अंश)
बस चालक : अरे भइया तुम कहां हो, जरा 110 की लोकेशन बताओ।
जासूस : मैं छलेसर में हूं, आ जाओ, कोई दिक्कत नहीं, 110 आज नहीं आया।
(110 चेकिंग दस्ते की गाड़ी का आखिर का नंबर है।)

दूसरा बस चालक : रहनकलां टोल क्लीयर है या नहीं, 2075 चेकिंग पर है क्या।
जासूस : रहनकलां में हरी झंडी है, 2075 की कोई लोकेशन नहीं, आज छुट्टी पर है, आ जाओ। 
(2075 चेकिंग दस्ते की गाड़ी का नंबर है।)

यहां से चल रहीं डग्गामार बसें
1. आईएसबीटी के सामने से एटा, मैनपुरी और दिल्ली, कोसी, मथुरा पलवल के लिए डग्गामार बसें दौड़ रही हैं।
2. ईदगाह के सामने से जयपुर, भरतपुर, फतेहपुरसीकरी, ग्वालियर, भिंड की बसें संचालित हैं। 
3. बिजलीघर से एटा, ग्वालियर, धौलपुर की बसें चल रही हैं। 
4. रामबाग चौराहे से टूंडला, फिरोजाबाद की बसें चल रही हैं।
4. भोगीपुरा से अछनेरा, बिचपुरी, फतेहपुरसीकरी, भरतपुर की बसें संचालित हैं।
(रोडवेज अधिकारियों ने इनकी सूची आरटीओ को सौंपी है।)

जासूसों का पता लगाकर कार्रवाई करेंगे : आरटीओ
आरटीओ (प्रवर्तन) के अनिल कुमार ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर चेकिंग कराई जा रही है। डग्गामार बसों के चालक अगर हमारे दस्तों की जासूसी करा रहे हैं तो यह गंभीर मामला है। इसकी शिकायत पुलिस से की जाएगी। चेकिंग लगातार जारी रहेगी। पिछले माह 10 डग्गामार गाड़ियां पकड़ी गई थीं।

नुकसान पहुंचा रहीं डग्गामार बसें : आरएम
रोडवेज आगरा परिक्षेत्र के मनोज पुंढीर ने कहा कि डग्गामार बसों की सूची आरटीओ को दी गई थी। इसके बाद कुछ बसों को पकड़ा भी गया। डग्गामार बसों से परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व की क्षति उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed