{"_id":"5b4075c64f1c1bad288b5239","slug":"dacoity-on-gun-point-at-trader-s-house-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर 40 लाख का डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर 40 लाख का डाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 07 Jul 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
अलमारी से बाहर बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार रात को गांव भदरौली में बड़ी वारदात का अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लगभग 40 लाख रुपए का डाका डाला।
रात 12 बजे के बाद गांव भदरौली के बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी शिवदत्त गुप्ता के मकान में हथियार बदमाशों ने धावा बोला। बदमाश दीवार कूदकर मकान में घुसे और परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया।
परिवार वालों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद घर में रखी सेफ अलमारियों को खंगाला। घर में रखी नकदी समेत जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश ने परिवार के सभी सदस्यों को बांधकर फरार हो गए।

Trending Videos
घटनास्थल पर पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
किसी तरह परिवार वालों ने खुद को मुक्त कराकर शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों को घटना का पता चला। डकैती की सूचना मिलने के बाद के एसपी ग्रामीण नित्यानंद, एसओ पिनाहट मौके पर पहुंचे।
पीड़ित व्यापारी शिवदत्त गुप्ता का बिल्डिंग मैटेरियल और खाद का कारोबार है। उनके अनुसार बदमाश घर में रखे 20 लाख रुपए कैश और करीब 700 ग्राम सोने के लूट ले गए।
वहीं पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ग्रामीण का कहना है कि पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है। जल्द ही डकैती की घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।