फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dabang threatened in front of police after councilor himself sat ondharna along with supporters

महिला से बदसलूकी फिर पिटाई: थाने पहुंचे पार्षद तो दबंग ने की ऐसी हरकत, समर्थकों संग बैठ गए धरने पर

Sun, 04 Jun 2023 07:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 07:42 AM IST
सार

दबंग ने पुलिस के सामने ही धमकी दी, जिसके बाद पार्षद खुद ही अपने समर्थकों संग धरने पर बैठ गए।  
 

विज्ञापन
Dabang threatened in front of police after councilor himself sat ondharna along with supporters
कमला नगर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर स्थित बृज विहार पुलिस चौकी में पहुंचे पार्षद को दबंग ने पुलिस के सामने जान से मारने की धमकी दे दी। पता चलने पर पार्षद के समर्थक चौकी पहुंच गए। सभी धरने पर बैठ गए। देर रात आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी गई।

विज्ञापन


ये है मामला 

कमला नगर निवासी हरिओम गोयल बाबा वार्ड-84 से पार्षद चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व इलाके के दबंग युवक ने महिला के साथ बदसलूकी की थी। उसकी सरेआम पिटाई की गई थी। वीडियो भी वायरल हुआ था। इस प्रकरण में शनिवार की रात करीब नौ बजे वह दोनों पक्ष में सुलह कराने के लिए बृज विहार पुलिस चौकी पर गए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात पर दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने दी धमकी 

आरोप है कि वहां दबंग ने पुलिस के सामने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वह एक महीने पहले भी महिला के साथ मारपीट की घटना कर चुका है। बीच सड़क पर महिला से अभद्रता की थी। उस समय भी पुलिस ने मामूली धारा लगाकर मामला निपटा दिया था। शनिवार की रात को पुलिस के सामने धमकी दी। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने एक घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्हें समर्थकों के साथ धरने पर बैठना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed