{"_id":"6a3123eff37d28f5850a71e3","slug":"d-agra-news-c-25-1-agr1035-1086009-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अटलपुरम में 462 भूखंडों के लिए 410 आवेदन, 6 को लॉटरी से होंगे आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अटलपुरम में 462 भूखंडों के लिए 410 आवेदन, 6 को लॉटरी से होंगे आवंटन
विज्ञापन
एमआईजी भूखंडों के लिए मारामारी, सुपर एचआईजी में घटी दिलचस्पी, 22 से 29 जून तक हो सकेगा आवेदन में त्रुटि सुधार
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की अटलपुरम टाउनशिप योजना फेस-1, 2 व 3 में 462 रिक्त आवासीय भूखंडों के लिए कुल 410 लोगों ने बुकिंग कराई है। इसमें मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के भूखंडों की सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली है। इन भूखंडों के आवंटन के लिए लॉटरी 6 जुलाई को संजय प्लेस स्थित सूरसदन प्रेक्षागृह में निकाली जाएगी।
एडीए द्वारा अटलपुरम के सेक्टर 1 से 8 तक के रिक्त भूखंडों के लिए 14 मई से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। प्राधिकरण के अनुसार, प्राप्त सभी 410 आवेदनों के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। जिन फॉर्मों में त्रुटियां मिलेंगी, उनकी सूची 22 जून 2026 को एडीए की वेबसाइट और कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।
संबंधित आवेदक 22 से 29 जून तक प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर अपने आवेदन की कमियां दूर करा सकते हैं। तय समय सीमा में सुधार न होने पर आवेदन निरस्त माना जाएगा और उसे लॉटरी प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
एमआईजी भूखंड की सर्वाधिक डिमांड
प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, लोगों का सबसे अधिक रुझान एमआईजी श्रेणी में रहा। एमआईजी-3 के मात्र 46 भूखंडों के लिए सर्वाधिक 172 और एमआईजी-1 के 16 भूखंडों के लिए 74 आवेदन आए हैं। वहीं, 300 वर्ग मीटर से बड़े 'सुपर एचआईजी' के 171 भूखंडों के लिए महज 25 लोगों ने ही रुचि दिखाई है। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस के 19 भूखंडों पर 15 और एलआईजी के 12 भूखंडों पर 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं।