फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cylinder shortages have caused hotel and restaurant production to drop by 20-30%, with only 40 to 50% of the required cylinder supply being provided.

Agra News: सिलिंडर की किल्लत, होटल-रेस्तरां में उत्पादन 20-30 फीसदी घटा, जरूरत के मुकाबले केवल 40 से 50 फीसदी ही सिलिंडर की आपूर्ति हो रही

Fri, 08 May 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cylinder shortages have caused hotel and restaurant production to drop by 20-30%, with only 40 to 50% of the required cylinder supply being provided.
आगरा। व्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत से शहर में होटल और रेस्तरां कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जरूरत के मुकाबले केवल 40 से 50 फीसदी सिलिंडर की ही आपूर्ति हो पा रही है। इसके चलते खाद्य सामग्री बनाने में 20 से 30 फीसदी तक की कटौती करनी पड़ी है। व्यापारियों का कहना है कि 19 किलो वाला व्यावसायिक सिलिंडर महंगा होने के बावजूद जरूरत के मुताबिक शतप्रतिशत उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने बताया कि जिले में करीब पांच हजार मिष्ठान भंडार और इतनी ही संख्या में ठेल-ढकेल व स्टॉल लगाने वाले हैं। उन्हें खाद्य सामग्री बनाने के लिए पर्याप्त सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे उत्पादन में परेशानी हो रही है। कई प्रतिष्ठानों ने तो खाद्य सामग्री बनाने में कटौती भी कर दी है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि जिले में लगभग एक हजार होटल और रेस्तरां हैं। इन्हें जरूरत के केवल 50 फीसदी सिलिंडर ही मिल पा रहे हैं। इससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजकुमार भगत के अनुसार, उत्पादन में कटौती के कारण आय प्रभावित हो रही है। होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि हुई है। इस दोहरी मार से कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मार्च से अब तक 37 हजार सिलिंडर की आपूर्ति



डीएसओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बढ़ी है। बीते 20 मार्च से 8 मई तक 37,328 सिलिंडर की आपूर्ति की है। घरेलू सिलिंडर की बात करें तो शतप्रतिशत बुकिंग की आपूर्ति की जा रही है। बीते दिन 20,186 बुकिंग हुई, जिसमें से 19,545 सिलिंडर घर पहुंचा दिए हैं।





75 हजार घरों में चल रही पीएनजी सेवा



शहर में 75 हजार घरों में इसकी आपूर्ति हो रही है। नए कनेक्शन लेने के लिए भी आवेदन आ रहे हैं। व्यावसायिक कनेक्शन लेने के लिए भी आवेदन आ रहे हैं।ऑल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि नए कनेक्शन बंद हैं। कई उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जो परिचित के नाम से सेवाएं ले रहे है। ये अपने नाम से कनेक्शन स्थानांतरित करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित लाइसेंसधारक की अनुमति पत्र, कनेक्शन के वास्तविक दस्तावेज और वर्तमान सिक्योरिटी शुल्क के अंतर को जमा करना पड़ेगा। संबंधित वितरक के यहां जाकर ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed