फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cylinder pipe caught fire while cooking in Agra five people got burnt in accident

Agra: खाना बनाते समय सिलिंडर के पाइप से लगी आग, तीन बच्चों सहित पांच लोग झुलसे; दमकल ने पाया काबू

Sat, 06 Jan 2024 01:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 01:25 PM IST
सार

आगरा में खाना बनाते समय सिलिंडर के पाइप से आग लग गई। हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोग झुलस गए। दमकल ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
cylinder pipe caught fire while cooking in Agra five people got burnt in accident
जलता सिलेंडर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सदर थाना क्षेत्र के नगला जस्सा में घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे तीन बच्चों सहित पांच लोग झुलस गए। मोहल्ले के लोगों ने पांचों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने 30 मिनट में आग पर काबू किया।

विज्ञापन


एसीपी सदर पियूष कांत राय ने बताया कि नगला जस्सा निवासी प्रदीप के घर में आग लगी। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे प्रदीप की 16 वर्षीय बेटी पायल घर में खाना बना रही थी। अचानक सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। लपटें निकलने लगीं। घर में मौजूद पायल की बड़ी बहन अंजलि ने आग बुझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Etah News: गोवंश को पीटने और पैर तोड़ने पर विहिप और बजरंगदल कार्यकर्ताओं में आक्रोश, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लपटों से कमरे में रखे कपड़े भी जल गए। इससे अंजलि के बच्चे सात वर्षीय जब्बन, पांच साल की नन्नू और तीन साल का बाबू भी झुलस गए। चीखपुकार मचने पर लोग आ गए। उन्होंने घर में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दमकल ने 30 मिनट में आग पर काबू पाया। वहीं झुलसे हुए बच्चों और बहनों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed