फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   VHP and Bajrang Dal workers protested against cutting of leg of cow in Etah

Etah News: गोवंश को पीटने और पैर तोड़ने पर विहिप और बजरंगदल कार्यकर्ताओं में आक्रोश, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 06 Jan 2024 12:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 12:17 PM IST
सार

एटा में गोवंश का पीटने और पैर तोड़ने को लेकर विहिप और बजरंगदल कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal workers protested against cutting of leg of cow in Etah
Etah News: गोवंश का पैर काटे जाने पर विहिप और बजरंगदल कार्यकर्ताओं में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में गोवंश को पीटने और पैर तोड़ने को लेकर विहिप और बजरंगदल कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शनिवार को सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वह पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं। प्रदर्शन जलेसर थाना क्षेत्र के घुंघरू मोड़ बाजार कलां में किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सुबह जलेसर कस्बा में एक घायल गोवंश को देखा गया। इसको अज्ञात लोगों ने बुरी तरह पीटा है। गोवंश के शरीर पर कई चोटें हैं। एक पैर टूटा हुआ है। इसे देख लोग अक्रोशित हो उठे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घुंघरू मोड़ पर बैठकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सुबह से उनका प्रदर्शन लगातार चल रहा है। हंगामे के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने पहुंचकर गोवंश का उपचार किया। उधर लोगों की मांग है कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed