{"_id":"6602c0ce637c240d810d97cd","slug":"cylinder-caught-fire-while-cooking-in-agra-stuff-kept-in-hut-got-burnt-to-ashes-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, देखते ही देखते झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, देखते ही देखते झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख
Tue, 26 Mar 2024 06:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Mar 2024 06:41 PM IST
सार
आगरा में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। लपटों से आग झोपड़ी में पकड़ ली। देखते ही देखते झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Agra: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। लपटों से झोपड़ी में आग पकड़ ली। जब तक लोग आग बुझाते तब तक झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
घटना डौकी थाना क्षेत्र के तालवृक्ष गांव के पास की है। यहां थाना क्षेत्र के ही नरी गांव निवासी सोवरन ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पंचर जोड़ने की दुकान रखी थी। सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे सोवरन की पत्नी खाना बना रही थी। इसी समय सिलेंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगने से अफरातफरी मच गई। लपटों से झोपड़ी में आग पकड़ ली। लपटें देखकर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। सिलेंडर को उठाकर दूर फेंका। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है।
विज्ञापन