फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cylinder caught fire due to gas leakage while cooking in Agra people could hardly extinguish it

Agra: खाना बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में लगी आग, बुझाते समय युवक झुलसा

Sat, 07 Oct 2023 04:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 04:33 PM IST
सार

आगरा में खाना बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय एक युवक झुलस गया।

विज्ञापन
Cylinder caught fire due to gas leakage while cooking in Agra people could hardly extinguish it
Agra: खाना बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को रसोई में खाना बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। इससे परिवार में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने आग को बढ़ता देख सिलेंडर को मैदान में निकाला। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एक युवक झुलस गया।

विज्ञापन


घटना पिनाहट थाना क्षेत्र के पुरनपुरा मोहल्ला की है। यहां के रहने वाले उमेश कुमार की पत्नी बबली देवी शनिवार को करीब 11 बजे रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस लीक होने पर सिलेंडर में आग लग गई। यह देख बबली चीख उठी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ताजमहल में हादसा: मुख्य गुम्बद के पास सीढ़ियों से फिसले इटली के पर्यटक डेनिलो, पैर व छाती में आई चोट
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस सिलेंडर एवं रसोई में लगी भीषण आग से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग नहीं बुझ सकी। इशके बाद किसी तरह जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर मैदान में निकाला गया। इसके बाद बोरी भिगोकर सिलेंडर पर डाली गई। पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग बुझाते समय उमेश कुमार झुलस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed