फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Italian tourist Danilo slipped and fell down stairs near main dome of Taj Mahal

ताजमहल में हादसा: मुख्य गुम्बद के पास सीढ़ियों से फिसले इटली के पर्यटक डेनिलो, पैर व छाती में आई चोट

Sat, 07 Oct 2023 01:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 01:58 PM IST
सार

आगरा स्थित ताजमहल में मुख्य गुम्बद के पास इटली के पर्यटक डेनिलो सीढ़ियों से फिसल गए। गिरने से उन्हें पैर व छाती में चोट आई है। 

विज्ञापन
Italian tourist Danilo slipped and fell down stairs near main dome of Taj Mahal
पर्यटन पुलिस ने घायल पर्यटक डेनिलो को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को ताजमहल पर विदेशी पर्यटक के साथ हादसा हो गया। यहां इटली के पर्यटक डेनिलो गैरी (61) ताज का दीदार करने आए थे। मुख्य गुम्बद के पास सीढ़ियों से उतरते समय उनका पैर फिसल गया। इससे वह लुढ़कते हुए नीचे आ गिरे। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पर्यटन पुलिस ने घायल पर्यटक डेनिलो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें पैर व छाती में चोट आई है। अस्पताल में डॉक्टर ने उनका एक्स-रे कराया। गनाीमत है कि एक्स-रे में उनकी स्थिति सामान्य आई है। उपचार के बाद डेनिलो जयपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: भरी तहसील में बहू ने पति व ससुर पर बरसाए लात-घूंसे और चप्पल, वीडियो आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आगरा के फतेहपुर सीकरी के स्मारकों के अवलोकन के लिए आई फ्रांसीसी पर्यटक के साथ हादसा हो गया था। फ्रांसीसी पर्यटक तुर्की सुल्ताना बरामदे में लगी लकड़ी की रेलिंग सहित नौ फीट नीचे पत्थर के फर्श पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घायल महिला पर्यटक को चिकित्सा के लिए आगरा एंबुलेंस से ले जाया गया,  जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed