फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cylinder Blast Triggers Massive Fire in Fatehpur Sikri Village, Two Houses Gutted, Lakhs in Loss

Agra: आधी रात को दो घर में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे सिलिंडर; शादी समारोह में गए थे परिवार

Tue, 21 Apr 2026 09:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 09:44 AM IST
सार

फतेहपुर सीकरी के इम्लाबदा गांव में सिलिंडर धमाके के बाद लगी भीषण आग में दो गरीब परिवारों के घर जलकर खाक हो गए। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ, हालांकि हादसे के समय परिवार बाहर होने से जनहानि टल गई।

विज्ञापन
Cylinder Blast Triggers Massive Fire in Fatehpur Sikri Village, Two Houses Gutted, Lakhs in Loss
दो घरों में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में सोमवार रात ग्राम बसेरी काजी के गांव इम्लाबदा में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने दो गरीब परिवारों की पूरी गृहस्थी को चंद मिनटों में राख कर दिया। आग के दौरान सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे सुंदरलाल पुत्र मानसिंह और लाखन पुत्र मानसिंह के छप्पर पोश घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा भूसा, अनाज, कपड़े, झोपड़ी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग के बीच गैस सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि घटना के समय दोनों परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। वहीं ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घर में बंधे पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद वीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल विभाग की टीम ने भी पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इस घटना से दोनों परिवारों के सामने आर्थिक  संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। उक्त मामले में प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि आज के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है आज यकायक लगी थी दोनों परिवार शादी समारोह में भाग लेने बाहर गए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed