{"_id":"67143b9d29638942fd036d04","slug":"cyclist-dies-due-to-bike-collision-kasganj-news-c-175-1-mt11003-122661-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Sun, 20 Oct 2024 04:37 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
पटियाली। खेत से घर की ओर लौट रहे अधेड़ किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर साइकिल सवार को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव थानागांव निवासी सुरेश (50) शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे खेत से धान की फसल की कटाई करके साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आती बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे सुरेश और बाइक सवार मोहित (30) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी करतला थाना बागवाला एटा गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण व पुलिस दोनों को लेकर सीएचसी पर आए। यहां डॉक्टर ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहित को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी गोविंदबल्लभ शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में सुरेश की मौत हो गई है। जबकि मोहित गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।