{"_id":"66bba78941afe1234e01c0df","slug":"cyclical-student-dies-one-injured-in-collision-with-truck-kasganj-news-c-175-1-mt11003-119487-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत, एक घायल
Wed, 14 Aug 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। थाना ढोलना अंतर्गत गांव मोहम्मदपुर के निकट मंगलवार की शाम को एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे एक छात्र की मौके ही मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल है। इसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गांव इटउआ निवासी सचिन पुत्र विनोद कुमार बीए का छात्र था। मंगलवार की शाम वह अपने साथी सत्यवीर के साथ ट्यूशन पढ़कर साइकिल से गांव लौट रहा था। जब दोनों छात्र गांव मोहम्मदपुर के निकट आए, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। ढोलना थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार एक छात्र की मौत हो गई है। जबकि दूसरे छात्र का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।