{"_id":"4fffe3f9715af4168560e665cb46cfea","slug":"cycle-puncture-bsp-lead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘साइकिल’ की हवा निकली, मदमस्त दौड़ा ‘हाथी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘साइकिल’ की हवा निकली, मदमस्त दौड़ा ‘हाथी’
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 03 Nov 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल की हवा निकल गई है तो कमल भी पूरी तरह से खिल नहीं सका। हां, बसपा का हाथी जरूर अपनी मदमस्त चाल चलते हुए सबसे आगे निकल गया है। यह नजारा है आगरा जिले के पंचायत चुनाव परिणामों का। बसपा समर्थित प्रत्याशियों को सबसे बड़ी कामयाबी हाल ही में अखिलेश मंत्रिमंडल से हटाए गए कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह के गढ़ में मिली है। यहां बसपा ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है।
बसपा के नेता दावा कर रहे हैं पार्टी समर्थित 22 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इनके अलावा करीब पांच ऐसे प्रत्याशी हैं जो बसपा से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़े थे, वे भी बसपा के कोटे में ही जाएंगे। सपा 15 और भाजपा 10 प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रही है।
बसपा समर्थित प्रत्याशियों को बाह विधानसभा में अरिदमन सिंह के मंत्री पद छिनने का लाभ मिला है। सूत्रों का कहना है कि मंत्री पद छिनने की खबर मिलने के बाद सपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए वोट पड़ना बंद हो गए थे। जो कार्यकर्ता उनके चुनाव में लगे थे, उन्होंने हाथ खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन
इसका नतीजा यह हुआ कि वहां महज 54 फीसदी मतदान हुआ और बसपा के छह प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। पार्टी नेताओं का दावा है कि सीकरी में दो, फतेहाबाद में एक, आगरा ग्रामीण में चार, एत्मादपुर में तीन बसपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं।
बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ ने बताया कि पार्टी ने करीब 47 प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। कुछ ऐसे प्रत्याशी थे जो पार्टी से नाराज होकर लड़े थे और वे जीत गए हैं। चूंकि वे बसपा के कार्यकर्ता हैं इसलिए बसपा के ही साथ रहेंगे। इस तरह करीब 27 प्रत्याशी बसपा के खाते में हैं।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) रामसकल गुर्जर के विधानसभा क्षेत्र फतेहाबाद में सपा की लाज बच गई है। यहां आठ में से सपा समर्थित पांच प्रत्याशी जीते हैं। रामसकल गुर्जर ने बताया कि समाजवादी पार्टी के करीब 15 प्रत्याशी जीते हैं। वहां फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल ने भाजपा समर्थित 10 प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है।
कुल वार्ड - 51
बसपा - 22
सपा - 15
भाजपा - 10
निर्दलीय - 04
( राजनैतिक दलों के दावों के आधार पर )