{"_id":"6a0178b45e5a8d2e56011205","slug":"cyber-thugs-use-atm-trap-to-withdraw-cash-from-victim-s-account-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एटीएम से पैसे निकालते समय बरतें ये सावधानी, ठगों का जानें क्या है नया तरीका; एक गलती से खाता हो जाएगा खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटीएम से पैसे निकालते समय बरतें ये सावधानी, ठगों का जानें क्या है नया तरीका; एक गलती से खाता हो जाएगा खाली
Mon, 11 May 2026 12:05 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 11 May 2026 12:05 PM IST
सार
आगरा में एटीएम पर कार्ड फंसाकर और पिन देखकर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में बैंक के ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) पर रुपये निकालने गए व्यक्ति के साथ ठगों ने धोखाधड़ी कर दी। कार्ड फंसाकर डेबिट कार्ड का पिन देखकर खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इंदिरापुरम के एमआईजी फ्लैट निवासी पीड़ित जाहिद जफर रहमानी ने पुलिस को बताया कि 3 मई की दोपहर करीब 12:20 बजे वह राजपुर चुंगी स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। एटीएम पर पहले से मौजूद दो व्यक्ति मशीन के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उन्होंने जाहिद से रुपये निकालने को कहा। जैसे ही जाहिद ने अपना डेबिट कार्ड मशीन में डाला, कार्ड स्लॉट में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद एक आरोपी ने उन्हें एक कथित हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने को कहा। वह नंबर शातिरों ने पहले से एटीएम पर चिपकाया हुआ था।फोन पर बात करने पर आरोपियों के साथी ने उनसे डायलिंग बॉक्स के कैंसिल बटन पर उंगली रखते हुए पिन नंबर दो-तीन बार दबाने को कहा।ऐसा करने पर दोनों युवकों ने उनका पिन देख लिया। कुछ देर बाद आरोपियों ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए बैंक शाखा जाने को कहा। पीड़ित जब बैंक की ओर गया, तभी आरोपियों ने कार्ड निकालकर खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। करीब 1:25 बजे उनके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। थाना प्रभारी सदर ने बताया कि सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखकर ठगों की गिरफ्तारी की जाएगी।