{"_id":"67aabb5b9aa845a1d80f1a7f","slug":"cyber-thugs-cheated-a-woman-by-promising-her-jewelery-and-a-car-worth-rs-5-lakh-at-a-cheap-price-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फेसबुक पर वीडियो को लाइक करने की गलती...महिला को क्या पता था, ऐसा हो जाएगा; अब पछता रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फेसबुक पर वीडियो को लाइक करने की गलती...महिला को क्या पता था, ऐसा हो जाएगा; अब पछता रही
Tue, 11 Feb 2025 08:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Feb 2025 08:22 AM IST
सार
फेसबुक पर एक वीडियो महिला ने लाइक कर दिया, ये उसकी सबसे बड़ी गलती रही। उसके पास व्हाट्स एप काल आया, जिसमें पांच लाख रुपये के जेवर और सस्ती गाड़ी का झांसा दिया गया। इसके बाद पीड़िता से 1.15 लाख रुपये ठग लिए गएए।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में साइबर ठगों ने पांच लाख के जेवरात और गाड़ी सस्ते में दिलाने का झांसा देकर एक महिला से ठगी कर ली। 1.15 लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। अब भी 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी बताकर जेल भेजने की धमकी दी है। इससे पीड़िता दहशत में है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई। मोती कटरा निवासी प्रीति ने पुलिस को बताया कि 27 दिसंबर 2024 को फेसबुक पर एक वीडियो देखा था। उसे लाइक कर दिया। इसके बाद मोबाइल पर व्हाट्स एप काल आया। कहा कि 5 लाख के सोने के जेवर और गाड़ी मिल जाएगी। इसके लिए 15 हजार रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह झांसे में आ गईं। उन्होंने 27 बार में 1.15 लाख रुपये बताए गए खाता संख्या में जमा कर दिए। इसके बावजूद फोन करना बंद नहीं हुआ है। काल करके 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसमें काल करने वाले खुद को एसीपी क्राइम बताते हैं। धमकी दी है कि अगर, रुपये जमा नहीं किए तो जेल भेज दिया जाएगा। बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। इससे वह दहशत में हैं। उन्होंने एक महीने पहले तहरीर दी थी। जांच के बाद थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।