{"_id":"68f1d944830c4cb7de0414de","slug":"cyber-thieves-target-online-shoppers-this-diwali-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फेस्टिवल सेल में रहें सावधान...इस तरह की वेबसाइट से न करें खरीददारी; एक गलती करेगी बैंक खाते को खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फेस्टिवल सेल में रहें सावधान...इस तरह की वेबसाइट से न करें खरीददारी; एक गलती करेगी बैंक खाते को खाली
Fri, 17 Oct 2025 11:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:21 AM IST
सार
दिवाली से पहले अलग-अलग वेबसाइट्स पर कई तरह के आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। खास बात यह है कि लोग ऐसी सेल का इंतजार करते हैं, तो वहीं साइबर ठगों की भी आप पर नजर है।
विज्ञापन
ऑनलाइन सेल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली पर लोगों में ऑनलाइन खरीदारी का भी उत्साह बढ़ा है। ऐसा देखकर साइबर ठगों ने ई-कॉमर्स कंपनियों के नाम से मिलती जुलती बेवसाइट्स बना ली है। उस पर विशेष छूट, आकर्षक ऑफर और लुभावने गिफ्ट का प्रलोभन दे रहे हैं। यदि आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करना चाह रहे हैं तो सोच समझकर करें। आपकी छोटी सी लापरवाही मिनटों में आपका बैंक खाता खाली कर सकती है।
कमिश्नेरट की साइबर सेल ने ऑनलाइन शॉपिंग में बेहद सावधानी बरतने की अपील की है। अगर आपको ऑनलाइन खरीदारी करनी है तो गूगल क्रोम पर कंपनी की वेबसाइट सर्च करें। यहां खरीदारी साइट के दो अक्षर लिखते ही स्क्रीन पर कई मिलते जुलते विकल्प आ जाएंगे। ध्यान रखना है कि आपको यूआरएल एचटीटीपीएस (हाइपरटेक्सट ट्रांसफर प्रोटोकॉल सिक्योर) वाला इस्तेमाल करना है। यह पूरी तरह सुरक्षित है। यूआरएल पर ऑर्डर और पेमेंट करने से पहले अच्छी तरह से परख लें।
लिंक पर भरोसा न करें
फेसबुक, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर भेजे जा रहे शॉपिंग के ऑफरों पर भरोसा न करें। अगर आपको किसी अनजान नंबर से संदेश के साथ लिंक भेजा है। उस पर गलती से भी क्लिक या टैप न करें। कई बार फॉरवर्ड वाले संदेश शेयर न करें। इन साइटों से निकाले कस्टमर केयर नंबर पर कॉल न करें।
विज्ञापन
अनजान कॉल पर 20 सेकंड से ज्यादा बात न करें
साइबर ठग त्योहारों पर ठगने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। आपके मोबाइल पर कॉल कर देर तक बने रहने के लिए लुभवाने ऑफर देते हैं। एपीके फाइल भेजकर क्लिक करने के लिए प्रेरित करते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक हो जाएगा।
सुरक्षित प्लेटफॉर्म ही चुनें
ऑनलाइन खरीदारी करते समय सुरक्षित प्लेटफाॅर्म ही चुनें। खुद के साथ दूसरों को भी जागरूक करें। अनजान लिंक न खोलें और फारवर्ड संदेशों पर कम भरोसा करें। जागरूकता और सावधानी से ही ठगों से बचा जा सकता है। - सोनम कुमार, डीसीपी सिटी
यह न करें
एचटीटीपी वाला यूआरएल कतई इस्तेमाल न करें। गेटवे चेक कर ही पेमेंट करें। देख लें कोई बीच में ब्रोकर न हो। शॉपिंग के दौरान यूआरएल टाइप करने के दौरान आधा नहीं पूरा यूआरएल टाइप करें। गूगल से यूआरएल न देखें, अक्सर धोखा होता है। त्योहार के समय नई वेबसाइट व एप से बचें।