फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber help desk set up at all police stations of Mainpuri

मैनपुरी: सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क का गठन, शिकायत पर तत्काल शुरू होगी जांच

Sun, 02 Jan 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jan 2022 12:06 AM IST
सार

एसपी ने कहा ने कहा कि साइबर अपराध रोकने के लिए हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। यहां शिकायत करने पर तत्काल कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
cyber help desk set up at all police stations of Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

साइबर अपराध की रोकथाम के उद्देश्य को लेकर मैनपुरी जनपद के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। थाने में आने वाली शिकायतों पर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मी शिकायत पर तत्काल जांच की प्रक्रिया शुरू करते हुए कार्रवाई करेगा। एसपी ने बताया कि इससे लोगों में भी जागरूकता आएगी।

विज्ञापन

ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ित थाना चौकियों के चक्कर काटते हैं। जब तक मामला साइबर सेल तक पहुंचता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। त्वरित सुनवाई के लिए एसपी अशोक कुमार राय ने प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क का गठन किया है। 
विज्ञापन

शिकायत पर होगी प्रभारी कार्रवाई 
एसपी ने बताया कि थाना स्तर पर गठित टीम में सदस्य प्रभारी/थानाध्यक्ष, एक कंप्यूटर ऑपरेटर व एक महिला आरक्षी को नियुक्त किया गया है। प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई व प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। नियुक्त कर्मी लोगों के बीच साइबर अपराध को लेकर जागरूकता फैलाने का काम भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत को सुनकर तत्काल निराकरण का प्रयास शुरू करेंगे। साइबर हेल्प डेस्क 155260 पर शिकायत दर्ज करवाने में मदद करेंगे। साइबर अपराध से संबंधित मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या आदि को साइबर सेफ पोर्टल पर दर्ज करेंगे। नोडल अधिकारी द्वारा एक रजिस्टर का रखरखाव किया जाएगा। 

बरतें सावधानी 
- यदि आवश्यक न हो तो स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड न करें 
- पेटीएम व अन्य वॉलेट केवाईसी अपडेट ऑफिस जाकर ही करें 
- किसी अंजान व्यक्ति द्वारा भेजा गया लिंक ओपन न करें।
- किसी अंजान व्यक्ति का वीडियो कॉल आए तो अपना कैमरा ऑन न करें।
- व्हाट्सएप प्राइवेसी में अपना अकाउंट सिर्फ कांटेक्ट करके रखें।
- सोशल साइट्स पर आने वाले लाइव चैट के विज्ञापनों से बचकर रहें।
- अपने सोशल मीडिया एकाउंट में जीरो टू स्टेप सत्यापन को ऑन रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed