फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Gang Uses AI to Create Fake Obscene Images Blackmails Student After Hacking Phone

गंदी हरकत: बहन के साथ भाई की बना डाली घिनौनी तस्वीर, फिर जो किया...शर्म से पानी-पानी हुए घरवाले

Sat, 22 Nov 2025 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Nov 2025 09:11 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ग्रेजुएशन के छात्र का मोबाइल हैक कर बहन के साथ उसकी घिनौनी तस्वीर बना डाली। इसके बाद बदनाम करने के लिए ये तस्वीर रिश्तेदारों को भेज दी। 

विज्ञापन
Cyber Gang Uses AI to Create Fake Obscene Images Blackmails Student After Hacking Phone
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साइबर ठगों ने ग्रेजुएशन कर रहे छात्र का मोबाइल हैक कर उसके परिवार को बदनाम करने की साजिश रच डाली। व्हाटसएप पर आए एक अंजान नंबर के अज्ञात लिंक पर क्लिक करते ही हैकर्स ने छात्र का डाटा कब्जे में ले लिया। इसके बाद दो हजार रुपये के फर्जी लोन बकाया का हवाला देकर वसूली शुरू कर दी। रकम न देने पर ठगों ने एआई की मदद से उसकी बहन के साथ की अश्लील तस्वीरें तैयार करके उसके रिश्तेदारों तक भेज दी।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी छात्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अज्ञात नंबरों से धमकी भरे मैसेज और कॉल आने शुरू हो गए। 12 बजे ठग ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर दो हजार रुपये बकाया लोन होने का दावा किया। बाद में 800 रुपये की वसूली का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

छात्र के इंकार करने और नंबर ब्लॉक करने पर ठग दूसरे नंबरों से मैसेज भेजने लगा।

उन्होंने एक सप्ताह की डेडलाइन देते हुए धमकी दी कि रकम नहीं भेजी तो परिवार को बदनाम कर देंगे। इसके बाद उन्होंने एआई से पीड़ित व उसकी बहन के साथ अश्लील तस्वीरें तैयार करके कई रिश्तेदारों को भेज दीं। पीड़ित ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। लेकिन उसे रोक लिया। एत्माद्दौला थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजान लिंक पर क्लिक न करें
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि साइबर ठग लगातार नए तरीके निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी निजी जानकारी साझा करें। ऐसी किसी घटना की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें, ताकि समय रहते नुकसान रोका जा सके। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed