{"_id":"5db7d0168ebc3e01376ab33b","slug":"cyber-fraud-with-teacher-on-diwali-night-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार बन फोन पर दीं दिवाली की शुभकामनाएं, कॉल कटने के बाद लगा 20 हजार का 'झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार बन फोन पर दीं दिवाली की शुभकामनाएं, कॉल कटने के बाद लगा 20 हजार का 'झटका
Tue, 29 Oct 2019 11:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में दिवाली पर एक शिक्षिका साइबर अपराधियों का शिकार बन गईं। साइबर अपराधी ने रिश्तेदार बन दिवाली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद शिक्षिका और उनके पति के खाते से 20 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। साइबर क्राइम सेल को जांच भेजी गई है।
बालाजीपुरम निवासी विशाल शर्मा एक शोरूम में एकाउंटेंट हैं। उनकी पत्नी चारू एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। दिवाली पर रात 10 बजे विशाल सो रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर कॉल आया। चारू ने कॉल रिसीव कर लिया। कॉल करने वाले ने खुद को विशाल का जीजा बताया। दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
उसने विशाल से बात कराने को कहा। मगर, चारू ने पति को जगाने के बजाय कह दिया कि वो घर में नहीं है। इस पर कॉल करने वाले ने कहा कि विशाल को 20 हजार रुपये भेजने थे। वो ट्रांसफर कर दो। यह भी बताया कि उनके एकाउंट में 13 हजार रुपये हैं। बाकी सात हजार रुपये चारू से अपने एकाउंट से भेजने को कहा।

Trending Videos
फोन पे से ट्रांसफर की रकम
यह भी कहा कि अगर, वो कहेंगी तो सुबह उनके खाते से ट्रांसफर हुई रकम को ट्रांसफर कर देंगे। साइबर अपराधी ने दोनों मोबाइल पर क्यू आर कोड भी भेज दिया। चारू ने कोड स्कैन करने के बाद फोन पे से रकम ट्रांसफर कर दी।
खाते से रकम कटने के बाद चारू को शक हो गया। उन्होंने पति को बताया। बाद में उक्त नंबर पर कॉल किया, लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ। पीड़ित ने सोमवार को थाना शाहगंज में तहरीर दी। पुलिस ने मामला साइबर क्राइम सेल में भेजा है।