फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber fraud With Retired Doctor

साइबर अपराध: मोबाइल पर ओटीपी आए और डॉक्टर के खाते से रकम हुई पार, इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 13 Dec 2021 02:35 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 Dec 2021 02:35 PM IST
सार

साइबर अपराधी एप डाउनलोड कराकर खाते से रकम निकाल रहे हैं। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
Cyber fraud With Retired Doctor
साइबर सुरक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने शहीद नगर निवासी डॉ. ओमप्रकाश शर्मा के खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। उन्हें मोबाइल पर ओटीपी आने पर जानकारी हुई। उन्होंने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

केनरा बैंक में है खाता
डॉ. ओमप्रकाश शर्मा स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका खाता केनरा बैंक की विभव नगर शाखा में है। उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर को उनके मोबाइल पर 20 से अधिक ओटीपी आए। इसके बाद खाते से रुपये निकलने लगे। वह बैंक में शिकायत करने गए, तब तक उनके खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। डॉ. ओमप्रकाश का कहना कि मोबाइल हैक करके खाते से रकम निकाले जाने की आशंका है। उधर, साइबर क्राइम सेल के प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत मिली है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। खाते से रकम कहां और किसके खाते में ट्रांसफर की गई। इस बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
1. मोबाइल पर आने वाले लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
2. अनजान व्यक्ति के कॉल पर खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी नहीं दें।
3. मोबाइल पर आने वाले ओटीपी किसी को नहीं बताने चाहिए।
4. लाटरी, रिवार्ड प्वाइंट दिलाने के नाम पर कोई रकम मांगता है तो झांसे में नहीं आएं।
5. नौकरी लगवाने के नाम पर रकम मांगे जाने पर भी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
6. किसी तरह की साइबर धोखाधड़ी होने पर पुलिस कंट्रोल 112 पर कॉल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें...
आगरा: 2844 नव युगलों ने लिए सात फेरे, 88 जोड़ों को पढ़ाया गया निकाह, श्रम मंत्री ने दिया आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: शहीद पिता की कैप पहनकर आठ साल के बेटे ने दी अंतिम सलामी, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed