{"_id":"61f61b70c5616358cf104228","slug":"cyber-fraud-with-contractor-criminal-spent-80-thousand-rupees-in-darjeeling","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध: जेब में रखा रहा एटीएम कार्ड, दार्जिलिंग में अपराधी ने निकाले 80 हजार, ठेकेदार हुआ धोखाधड़ी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराध: जेब में रखा रहा एटीएम कार्ड, दार्जिलिंग में अपराधी ने निकाले 80 हजार, ठेकेदार हुआ धोखाधड़ी का शिकार
Sun, 30 Jan 2022 10:30 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:30 AM IST
सार
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के ठेकेदार के साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है, इसकी शिकायत आगरा पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर आठ निवासी ठेकेदार रतनलाल के खाते से साइबर अपराधियों ने 80 हजार रुपये निकाल लिए। यह रकम एटीएम कार्ड से दार्जिलिंग में निकाली गई, जबकि ठेकेदार के पास एटीएम कार्ड रखा हुआ है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
रतनलाल ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी को उनके मोबाइल पर पांच मिनट के अंतर पर आठ मैसेज आए। इसमें पता चला कि आठ बार में दस-दस हजार रुपये करके 80 हजार निकाले गए हैं। रतनलाल ने बताया कि उनका एटीएम कार्ड उनके पास है, जबकि रकम एटीएम कार्ड से निकली है। उन्होंने जानकारी पर एटीएम ब्लॉक करा दिया। इसके बाद बैंक से जानकारी की। इसमें पता चला कि रकम दार्जिलिंग से निकाली गई है। उन्होंने थाना जगदीशपुरा में शिकायत की। पुलिस ने साइबर सेल को जांच भेजी है। आशंका है कि रकम क्लोन कार्ड से निकाली गई।
रहें सावधान
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, एटीएम में रुपये निकालने जाएं तो सुरक्षा का भी ध्यान रखें। किसी अनजान व्यक्ति को कार्ड नहीं देना चाहिए। पिन भी नहीं बताएं। एटीएम केबिन में किसी अन्य व्यक्ति को नहीं आने दें। फोन पर भी अनजान व्यक्ति को खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी नहीं देनी चाहिए।