फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Fraud With Construction Company Employee Crime News

बिना गारंटी 24 घंटे में मिलेगा लोन...इस झांसे में आए तो खाता होगा खाली, कर्मचारी से हुई ठगी

Tue, 16 Jun 2020 01:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 16 Jun 2020 01:38 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने लोन का झांसा देकर 1.18 लाख की ठगी

विज्ञापन
Cyber Fraud With Construction Company Employee Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधियों ने बिना गारंटी 24 घंटे में लोन दिलाने का झांसा देकर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी से 1.18 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद कर लिया। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है। 
विज्ञापन


कंस्ट्रक्शन कंपनी का ऑफिस न्यू आगरा क्षेत्र में है। कर्मचारी वैभव के पास एक महीने पहले एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि पांच लाख रुपये का लोन कंपनी की ओर से दिया जा रहा है। इसके लिए कंपनी के ऑफिस भी आने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक लिंक भेज देंगे।
विज्ञापन


उम्मीदः घर की बगिया संवारने में जुटे शहरवासी, नर्सरी में बढ़ी तुलसी की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर सारी जानकारी भरकर देनी होगी। इसके लिए किसी तरह की गारंटी की भी जरूरत नहीं है। 24 घंटे में लोन की राशि खाते में आ जाएगी। ब्याज भी आधे से कम है। वैभव ने विश्वास कर लिया।

उन्होंने लोन लेने पर हामी भर दी। इस पर साइबर अपराधियों ने वैभव के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। इसे क्लिक करते ही एक वेब पेज खुल गया। उन्होंने अपनी निजी जानकारी भर दी। इसके बाद साइबर अपराधी ने कॉल करके फाइल सबमिट करने से पहले 11 हजार रुपये की मांग की। उससे कहा कि लोन पास कराने के लिए यह रकम देनी होती है। इस पर वैभव ने रुपये जमा कर दिए।

अगले दिन वैभव के पास कॉल आया। काल करने वाले ने कहा कि आपकी फाइल एक अधिकारी के पास है। कुछ कमियां हैं। इसे दूर करने के लिए 21 हजार रुपये देने होंगे। यह रकम भी जमा कर दी। बाद में 20 हजार रुपये और जमा करा लिए। इसके बावजूद रुपयों की मांग की जाने लगी।

वैभव को शक हो गया। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर साइबर अपराधी ने कहा कि वह रकम वापस कर देंगे, लेकिन वह चेक 1.18 लाख से कम का नहीं बनाते हैं। इसलिए बाकी रकम जमा करनी होगी। वैभव ने 65 हजार रुपये और जमा कर दिए। इसके बाद साइबर अपराधियों ने फोन बंद कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

अनजान नंबर से कॉल पर नहीं करें विश्वास
साइबर अपराधी लोगों को किसी न किसी तरीके से अपना शिकार बना रहे हैं। लॉटरी, लोन दिलाने का झांसा दे रहे हैं। वहीं रिश्तेदार बनकर कॉल कर रहे हैं। साइबर सेल के एक्सपर्ट के मुताबिक, कॉल करके रकम दिलाने की बात करने वालों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। जिस नंबर से कॉल आ रहा है, उसकी सत्यता पता करें। अनजान नंबर से कॉल करके रकम मांगने वालों पर विश्वास नहीं करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed