फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Fraud With Bank Employee Credit Card Hack Online Shopping

साइबर अपराधियों ने बैंककर्मी का क्रेडिट कार्ड किया हैक, न लिंक आया और न ओटीपी, कर डाली खरीदारी

Wed, 22 Jan 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cyber Fraud With Bank Employee Credit Card Hack Online Shopping
डेमो
खंदारी स्थित केनरा बैंक शाखा में कर्मचारी अंकुर शर्मा के क्रेडिट कार्ड को हैक कर उससे 14,858 रुपये की शॉपिंग कर ली गई। उनके पास न रिक्वेस्ट मनी जैसा कोई लिंक आया, न ही ओटीपी पूछा गया। उन्हें इसकी जानकारी शॉपिंग करने का मैसेज मोबाइल पर आने पर हुई। उन्होंने साइबर सेल और हरीपर्वत थाना पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


कैलाशपुरी निवासी अंकुर ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड को हैक कर यह शॉपिंग सोमवार की दोपहर की गई। उनके पास मैसेज आया। इसमें 11 बार में यह रकम खाते से निकली। इसका इस्तेमाल वेबसाइट से शॉपिंग करने में किया गया।
विज्ञापन


उनके पास आरएलबी का क्रेडिट कार्ड है। रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उन्होंने कार्ड ब्लॉक कराया और बैंक को सूचना दी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत थाना ने बताया कि जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

1. लिंक भेजकर चुरा लेते हैं डाटा
अंकुर ने पुलिस से पूछा कि ऐसा कैसे मुमकिन है कि बगैर किसी लिंक को क्लिक किए और ओटीपी बताए पैसा निकल जाए। उन्हें बताया गया कि यह जरूरी नहीं कि लिंक रिक्वेस्ट मनी (पैसा भेजने) का ही आए। कई बार शुभकामना संदेश आदि के लिंक भेजकर डाटा चोरी कर लिया जाता है।

2. लूट, डकैती से ज्यादा साइबर अपराध
2019 में आगरा जिले में डकैती के चार और लूट के 179 केस दर्ज किए गए जबकि साइबर अपराध के मामले 280 रहे। इस साल भी 20 दिनों में लूट और डकैती की घटनाएं 10 से कम हैं जबकि साइबर अपराध 22 आ चुके हैं।

यूं तो लूट, डकैती, चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना भी इतना आसान नहीं, लेकिन साइबर अपराध का पंजीकरण कराने में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। सीधे केस दर्ज ही नहीं होता, पहले साइबर सेल जाता है, जांच होती है फिर थाने आता है। इसमें महीनाभर लग जाता है। कई केस तो सात महीने बाद दर्ज किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed