फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Fraud Call And Widraw Money From Bank Account Crime News

साइबर अपराधियों ने बहनोई बनकर किया फोन कॉल, खाते से उड़ा दी रकम

Mon, 20 Jul 2020 12:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Jul 2020 12:18 PM IST
सार

  • साइबर अपराधियों ने बनाया शिकार
  • खाते में रकम भेजने का दिया था झांसा
  • क्लोन बनाकर गार्ड के खाते से निकाले 40 हजार

विज्ञापन
Cyber Fraud Call And Widraw Money From Bank Account Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने शमसाबाद के एक व्यक्ति को जीजा बनकर कॉल किया। इसके बाद 25 हजार रुपये खाते में भेजने का झांसा देकर व्हाट्सएप नंबर पर एक बार कोड भेज दिया। उसको स्कैन कर पिन डालने पर खाते से दो बार में 50 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन


शमसाबाद के गांव मनपुरा निवासी नरेश जादौन के मोबाइल पर 15 जुलाई को सुबह 11:15 बजे एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को रिश्ते का बहनोई बताया। कहा कि उनके खाते में 25 हजार रुपये भेजने हैं। अपना गूगल पे का नंबर बता दें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महज 20 हजार में बेचे दो मासूम, अंतरराष्ट्रीय गैंग ने लगाई बोली, सिलीगुड़ी से गिरफ्तार कल्पना ने खोले कई 'रहस्य'
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप नंबर भी मांगा। साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप पर बार कोड वाला मैसेज भेज दिया। पीड़ित ने बार कोड को स्कैन किया तो 25 हजार रुपये लिखा एक मैसेज आया। मैसेज को क्लिक करके पिन डालने को कहा। नरेश ने पिन डाल दिया। इस पर खाते से 25 हजार रुपये कट गए। इसके बाद फिर से 25 हजार रुपये कट गए। नरेश ने साइबर सेल में शिकायत की। मामले की जांच की जा रही है।
 

एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर गार्ड के खाते से निकाले 40 हजार
साइबर अपराधियों ने डौकी के एक गार्ड के एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर कोच्ची में 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना पुलिस और साइबर सेल में शिकायत की है।

गांव टर्कपुरा पवावली, डौकी निवासी सतेंद्र एक होटल में गार्ड की नौकरी और दूध का काम करते हैं। सतेंद्र का डौकी की केनरा बैंक में खाता है। 16 जुलाई को सुबह करीब सात बजे उनके मोबाइल पर खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।

उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सतेंद्र को साइबर सेल भेज दिया। साइबर सेल की जांच में पता चला कि उनके एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार करके केरल के कोच्ची में एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने बैंक में भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed