{"_id":"5b02d6654f1c1b1a5e8b60d5","slug":"cyber-criminals-money-withdrawn-from-paytm-account-of-bakery-owner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान ! Paytm वॉलेट यूजर्स भूलकर भी न करें ये काम, वरना पछताएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान ! Paytm वॉलेट यूजर्स भूलकर भी न करें ये काम, वरना पछताएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 21 May 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
Paytm
आगरा में केक बुकिंग का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने बेकरी संचालक के दो पेटीएम खातों से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई है।
हरीपर्वत क्षेत्र के वजीरपुरा निवासी शौकी की केक हाउस के नाम से बेकरी है। एक दुकान दयालबाग में भी है। यहां पर पत्नी रुचि बैठती हैं। रविवार को सुबह 11 बजे शौकी के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई।
कॉल करने वाले ने तीन किग्रा का केक बुक किया। इसके बाद पेटीएम से पेमेंट करने के लिए नंबर पूछ लिया। दोबारा कॉल कर शौकी से कहा कि गलती से ओटीपी उसके नंबर पर चला गया है। चार अंकों का पासवर्ड बता दो।

Trending Videos
इस पर शौकी ने पासवर्ड बता दिया। कुछ देर बाद उनके पीटीएम खाते से 15 हजार रुपये निकल गए। वहीं रुचि के पास भी कॉल कर केक बुक करने के बहाने पेटीएम खाते से इसी तरह 10 हजार रुपये निकाल लिए गए।
पीड़ित व्यापारी ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है। साइबर सेल को जांच भेजी गई है। इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। सामान बुक करने के बहाने ओटीपी भेजकर पेटीएम से रकम निकाली जा चुकी हैं। एक गैंग भी पकड़ा जा चुका है।