फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber criminal could not understand trick of agra police

यूपी: साइबर अपराधी नहीं समझ सका पुलिस की चाल, युवती समझ चक्कर में फंसा; सच पता चला तो उड़ गए होश

Sun, 05 Nov 2023 11:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 11:33 AM IST
सार

साइबर अपराधी ने दरोगा से हजारों रुपये  की ठगी कर ली। दरोगा ने साइबर थाने में शिकायत की, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। इस जाल में शातिर फंस गया। 
 

विज्ञापन
cyber criminal could not understand trick of agra police
साइबर फ्रॉड - फोटो : Social media

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधी ने परिचित बनकर दरोगा से 99 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने पीड़ित दरोगा को साइबर अपराधी को फंसाने के लिए लेडीज वॉयस एप दिया। इसकी मदद से दरोगा के बेटे ने महिला की आवाज में आरोपी से बातचीत शुरू कर दी। आरोपी उसके जाल में फंसकर मिलने पहुंच गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। वह अश्लील वीडियो कॉल कराकर लोगों से पैसा हड़पता था।
विज्ञापन

डॉयल 112 पर तैनात दरोगा रक्षपाल सिंह के साथ घटना हुई थी। एक शातिर ने उन्हें फोन करके जाल में फंसाया था। तीन बार में उनसे 99 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए थे। पीड़ित दरोगा ने शाहगंज थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में दो मोबाइल नंबर खोले गए थे। छानबीन में पता चला कि दोनों नंबर फर्जी आईडी पर लिए गए हैं। पुलिस ने पीड़ित दरोगा को एक लेडीज वॉइस एप दिया। इस एप के जरिए बात करते समय पुरुष की आवाज महिला की बन जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा के बेटे ने आरोपी से बातें करना शुरू कर दिया। इससे पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिल रही थी। दरोगा के बेटे ने उसे आगरा में मिलने बुलाया तो वह पहुंच गया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह युवतियों से अश्लील वीडियो कॉल कराता है। वीडियो कॉल दूसरे मोबाइल से रिकार्ड किया जाता है।
विज्ञापन

 बाद में कॉल रिसीव करने वाले को ब्लैकमेल किया जाता है। कई बार लोग शिकायत भी नहीं करते हैं। दरोगा को कॉल कराने के लिए उसने अपने साथी राहुल प्रजापति की सिम ली थी। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम राजू यादव निवासी अकबरपुर, अलवर बताया। शाहगंज पुलिस ने उससे 90 हजार रुपये और सिम कार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed