फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Crime With Ada Engineer Facebook Id Hack Demands Money From Friends Crime News

साइबर अपराध: एडीए के इंजीनियर की फर्जी आईडी बनाकर दोस्त से जमा कराए सात हजार

Thu, 14 Jan 2021 10:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 Jan 2021 10:54 AM IST
सार

  • फेसबुक से लगाया फोटो
  • मैसेंजर से भेजे थे मैसेज
  • पुलिस से शिकायत 

विज्ञापन
Cyber Crime With Ada Engineer Facebook Id Hack Demands Money From Friends Crime News
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधियों ने आगरा विकास प्राधिकरण के सहायक इंजीनियर के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। इसके बाद दोस्तों को मैसेंजर से संदेश भेजकर रुपयों की मांग की। इंजीनियर के एक दोस्त ने सात हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद रकम जमा होने के मैसेज का स्क्रीन शाट व्हाटस एप पर भेजा। इस पर इंजीनियर को जानकारी हुई। उन्होंने दोस्तों को मैसेज करके साइबर अपराधियों के झांसे में नहीं आने के लिए कहा।  
विज्ञापन


दयालबाग के कल्याणी हाइट्स निवासी बृजेश कुमार आगरा विकास प्राधिकरण में सहायक इंजीनियर हैं। बुधवार को फेसबुक पर उनके नाम से फर्जी आईडी बना ली गई। इस पर उनका फोटो भी लगा दिया गया। इसके बाद उनके दोस्तों को दोस्ती के लिए निवेदन भेज दिया। कुछ दोस्तों ने दोस्ती का निवेदन स्वीकार कर लिया। साइबर अपराधियों ने दोस्तों को मैसेंजर से संदेश भेजने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


मथुरा: हथियार दिखाकर हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने लूटी स्कॉर्पियो गाड़ी, जांच में जुटी पुलिस 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपयों की जरूरत बताते हुए मदद मांगी। बृजेश कुमार के मुताबिक, ग्वालियर निवासी दोस्त संजय त्रिपाठी झांसे में आ गए। उन्होंने सात हजार रुपये भेजे गए खाता संख्या में आनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने रकम जमा करने का स्क्रीन शाट वाट्स एप पर भेजा। इस पर फर्जी आईडी की जानकारी हुई। इस पर इंजीनियर ने अपने दोस्तों को मैसेज भेजकर फर्जी आईडी के माध्यम से मांगे रुपये जमा नहीं करने के लिए कहा। उन्होंने फर्जी आईडी को बंद कराने के लिए शिकायत की है।

एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर रकम निकाले जाने की आशंका

जयपुर के एक होटलकर्मी के खाते से साइबर अपराधी ने 48500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की जानकारी फतेहपुर सीकरी थाने में दी है। रुपये एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर निकाले जाने की आशंका जताई गई है।फतेहपुर सीकरी के सीमावर्ती गांव चिचाना, भरतपुर निवासी योगेश कुमार ने बताया कि वह जयपुर के होटल में कार्यरत है। बुधवार को वह सीकरी बाईपास मोड़ स्थित एक एटीएम बूथ में रुपये निकालने गया था। वहीं एक युवक ने मदद के बहाने उसके एटीएम से छेड़छाड़ की।

उसके बाद बुधवार को उसके खाते से चार बार में 48500 रुपये निकल गए। रुपये निकाले जाने का मोबाइल फोन पर संदेश आते ही उसने संबंधित बैंक को जानकारी दी। जहां उसे बताया गया कि रुपये एटीएम द्वारा निकाले गए हैं। जबकि उसका एटीएम उसके पास है। ऐसे में आशंका है कि रुपये निकालने के दौरान संपर्क में आए व्यक्ति ने उसके एटीएम का क्लोन बना लिया है और उसी से यह रकम निकाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed