{"_id":"60e897678ebc3ef62519570c","slug":"cyber-cell-caught-the-kingpin-of-online-cheating-gang-mainpuri-news-agr4990867193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का सरगना साइबर सेल ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का सरगना साइबर सेल ने पकड़ा
विज्ञापन
मैनपुरी। साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पकड़ा गया आरोपी दूसरे राज्यों में भी अपने शिकार बनाता था।
बृहस्पतिवार को साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह व उनकी टीम ने 10 हजार के इनामी सरगना को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि करहल निवासी अलकेश कुमार की ओर एक शिकायत मिली थी कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास मिलने की जानकारी देने के लिए एक फोन आया था। उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजा गया, जैसे ही ओटीपी बताया तुरंत ही खाते से 35 हजार 500 रुपये कट गए थे।
मामले में एसपी अशोक कुमार राय ने जांच साइबर सेल को सौंपी थी। साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह ने प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान व टीम के एक्सपर्ट जोगेंद्र चौधरी, सरयू कुमार, विकास भारती, महीपाल सिंह, मनोज कुमार के साथ जांच शुरू की। इस दौरान ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के तीन शातिर विजय सिंह, मलिखान सिंह, और वीरेंद्र निवासी अहमदपुर नदिया थाना ककवन कानपुर को 11 अप्रैल को जेल भेजा जा चुका है। लेकिन गैंग का सरगना बबलू टीम के हाथ नहीं आ रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित हो चुका था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को साइबर सेल की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नकदी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा।