फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cut off

बाईपास तिराहे पर पत्थर रखकर किया कट बंद

Fri, 06 Mar 2020 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Cut off
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने हाईवे के बाईपास चौराहे पर लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए पहले स्टोपर एवं रस्सी के सहारे कट को बंद किया, लेकिन जब इससे कोई नतीजा नहीं निकला तो भारी भरकम पत्थर रखकर कट बंद कर दिया। इससे वाहन चालक परेशान हैं। दुपहिया वाहन ही बमुश्किल निकल पा रहे हैं, जबकि अन्य वाहनों को बठैन गेट से घूमकर ही नगर में प्रवेश करना पड़ रहा है। इसके कारण उन्हें तीन किलोमीटर और चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास तिराहे पर अंडरपास या पुल न बनने से जाम लगा रहता है, इससे राजमार्ग के किनारे बसी छह कॉलोनियों के लोग परेशान हैं। इन कॉलोनियों के साथ मथुरा की ओर से आने वाले वाहन बाईपास तिराहे से प्रवेश करते हैं। जिसके चलते यहां जाम लगा रहता है। पुलिस को जब जाम की समस्या का समाधान नहीं मिला तो कई दिनों से रस्सी बांधकर यातायात को रोक दिया।
विज्ञापन

इसके वहां पर हर रोज पुलिस एवं राहगीरों में झड़पें होने लगीं। पुलिस ने बाईपास तिराहे पर भारी-भरकम पत्थर रख दिए हैं। उनके बीच से केवल अब दुपहिया सवार ही निकल सकता है, जबकि कार, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों को बठैन गेट से होकर घूम कर आना पड़ रहा है। इसको लोगों में आक्रोश है। मोनू, सोनू, लाल सिंह, डॉ. एलपी शर्मा का कहना है कि यहां पर अंडरपास या फिर ओवरब्रिज बनना चाहिए था, लेकिन वाहनों के निकासी के लिए कोई भी साधन नहीं किया गया है। इसको लेकर कमला नगर के लोग दो दिन पहले ही आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed