{"_id":"69e8e865b4223761b006fb0d","slug":"cunning-thief-vanishes-with-bag-from-car-in-broad-daylight-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 'तेल टपक रहा है', शातिरों की चाल समझ न सका सवार परिवार, कार में से बैग उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 'तेल टपक रहा है', शातिरों की चाल समझ न सका सवार परिवार, कार में से बैग उड़ा ले गए चोर
Wed, 22 Apr 2026 08:56 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:56 PM IST
सार
चालक ने मिठाई लेने के लिए दुकान पर कार रोकी। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और कार से तेल टपकने की बात कहकर उन्हें गुमराह कर दिया। इसके बाद शातिर बैग लेकर गायब हो गए।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दिनदहाड़े शातिर चोरों ने एक कार सवार परिवार को निशाना बनाते हुए हैंडबैग चोरी कर लिया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टेढ़ी बगिया निवासी गोपाल वर्मा सोमवार को अपनी पत्नी मुस्कान और बेटे निशांत के साथ कार से सीतानगर स्थित ससुराल जा रहे थे। रामबाग चौराहे पर कृष्णा स्वीट्स के पास मिठाई लेने के लिए उन्होंने कार रोकी। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और कार से तेल टपकने की बात कहकर उन्हें गुमराह कर दिया।
इस पर गोपाल वर्मा कार से उतरकर बोनट खोलकर जांच करने लगे। तभी मौका पाकर दूसरा शातिर कार की पिछली सीट पर रखा हैंडबैग चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि बैग में वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, सोने की चेन और कानों के टॉप्स रखे हुए थे। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा होगा।