{"_id":"698414efd2a6c9b91d028521","slug":"culture-ministry-secretary-reviews-conservation-work-at-taj-mahal-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ताजमहल पर बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं, संस्कृति मंत्रालय के सचिव ने संरक्षण कार्य का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताजमहल पर बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं, संस्कृति मंत्रालय के सचिव ने संरक्षण कार्य का लिया जायजा
Thu, 05 Feb 2026 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:26 AM IST
सार
संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने ताजमहल का निरीक्षण कर मुख्य मकबरे के कलश और अन्य संरक्षण कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने बुधवार को ताजमहल का निरीक्षण किया। उन्होंने ताजमहल के मुख्य मकबरे के गुंबद पर स्थित कलश (पिनेकल) के संरक्षण कार्य की समीक्षा की। पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुलभ व बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
सचिव विवेक अग्रवाल बुधवार शाम करीब 5 बजे ताजमहल पहुंचे। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के साथ चमेली फर्श पर मुख्य मकबरे के कलश की प्रतिकृति (डिजाइन) की जानकारी ली। कलश के संरक्षण कार्य को तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण बताया।
मेहमानखाना में पत्थर की दरारों को भरने के लिए किए जा रहे टीप के काम को भी देखा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।