फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   culture

स्कूल कॉलेजों में मनाया वसंत पंचमी पर्व, मां सरस्वती का किया पूजन

Wed, 29 Jan 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
culture
शहर में एक कार्यक्रम के दौरान बसंती लिवास में सेल्फी लेती स्कूली छात्राएं - फोटो : ETAH
कासगंज/सोरों/गंजडुंडवारा/एटा। स्कूल व कॉलेजों में मां सरस्व्ती का अवतरण पर्व वसंत पंचमी उत्साह से मनाया गया। बच्चों ने माता सरस्वती का पूजन कर विद्या का आशीष मांगा। माउंट लिट्राजी स्कूल में सरस्वती पूजन व हवन हुआ। प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने वसत पंचमी और सरस्वती पूजा का महत्व बताया। अंत में प्रसाद बांटा। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भी हवन यज्ञ किया गया। प्रधानाचार्य मान सिंह राठौर, वृजेश, मंजू, रूपवती, सीमा, नुपूर, शशांक, कृष्ण प्रताप, पं. विनय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोरों के मदर केयर पब्लिक स्कूल में प्रधनाचार्य प्रदीप उपाध्याय ने वसंत पंचमी का महत्व बताया। शिक्षक अमित प्रजापति, प्रदीप उपाध्याय, अमित प्रजापति, सौरभ गोस्वामी, कुलदीप पाठक, वैभव पचौरी, प्राची, ज्योति, अंजली उपाध्याय आदि मौजूद रहे। गंजडुंडवारा के पावन पर्व पर कैनाल रोड स्थित मॉडर्न कन्या जूनियर हाई स्कूल में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। छात्रा अनिष्का व सिमरन सन्या ने मां सरस्वती का गुणगान किया। प्रधानाध्यापक अनिल राठौर, स्नेहलता, बबलू, माथुर, संजली गौतम, हिमांशु, करन, विशाल, नेहा सविता, प्रतीक, मुकेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed