{"_id":"5fbd4dc88ebc3e9bf3042b26","slug":"cultural-kasganj-news-agr469272366","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककोड़ा मेला न लगने से गंगा क्षेत्र के ग्रामीण हुए मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककोड़ा मेला न लगने से गंगा क्षेत्र के ग्रामीण हुए मायूस
कासगंज। गंगा के तट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगने वाला ककोड़ा मेला इस बार नहीं लगेगा। यह मेला बदायूं जनपद और कासगंज जनपद के गंगा किनारे लगता है। गंगा के उत्तरी किनारे की ओर मुख्य रूप से मेला आयोजित होता है। इसकी व्यवस्था बदायूं का प्रशासन करता है। जबकि दक्षिणी किनारे पर लगने वाले मेले की व्यवस्थाएं जिला पंचायत के माध्यम से की जाती है। इस बार बदायूं और कासगंज प्रशासन ने मेला आयोजित न करने का निर्णय लिया है। इससे गंगा किनारे के गांव के लोग मायूस हैं। मेला लगने की यह 300 वर्ष पुरानी परंपरा है। जो इस बार टूटेगी।
विज्ञापन
इस ककोड़ा मेले का इतिहास बदायूं जनपद के ककोड़ा गांव से जुड़ा है। यह मेला मुगलकालीन है। इस मेले के लिए बदायूं जिला पंचायत स्तर से व्यवस्थाएं की जाती हैं। यहां तक कि मेला परिसर में तंबुओं का शहर बनाए जाने की परंपरा है। जहां रहकर लोग प्रवास करते हैं। कार्तिक माह के इस मेले में गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। जिसके लिए मेला आयोजन की परंपरा है। ककोड़ा देवी मंदिर के महंत धरमगिरी बताते हैं कि मेला करीब 300 वर्षों से लग रहा है। जहां साधु संत भी आकर कल्पवास करते हैं। जिला पंचायत ने भी मेला न लगाने का निर्णय लिया है। कोरोना की संवेदनशीलता को देखकर यह निर्णय हुआ है। कादरगंज के असलम खान बताते हैं कि उन्होंने बचपन से यह मेला देखा है। यह पहला मौका होगा जब मेले का आयोजन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।