फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cultural

अधिकमास- तीर्थनगरी में पूरे माह प्रतिदिन होगा भगवान वराह का अभिषेक

Fri, 18 Sep 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
cultural
सोरों(कासगंज)। पितृ पक्ष समाप्त होने के बाद शुक्रवार से अधिक मास शुरू हो गया। इस मास को पुरुषोत्तम मास और मलमास भी कहते हैं। इस मास के पहले दिन तीर्थनगरी के संतों ने हरिपदी घाट पर गंगास्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा कल्पवास भी शुरू कर दिया। भगवान वराह का पंचाभिषेक कर नूतन वस्त्र धारण कराए। पूरे महीने भगवान वराह का प्रतिदिन पंचाभिषेक होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकमास शुरू होते ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाए। ढोलक, तबले की थाप पर श्रद्धालुओं ने ईश्वर का गुणगान किया। भगवान वराह मंदिर में सेवायत आचार्य पंडित नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान वराह का पूजन कराया। छप्पन भोग लगाया गया और महाआरती उतारी गई। इस मौके पर मंदिर के महंत विदेहानंद गिरी, सुधीर यादव, रानू कोठेवार, रमेश यादव, सुनील तिवारी, रानू वर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवान विष्णु की महिमा का है विशेष महत्व
अधिकमास में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में शुभकार्य नहीं किए जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार अधिकमास में सवार्थसिद्ध योग भी बन रहा है। यह योग नक्षत्र तिथि और वार के संयोग से बनता है। इस योग को तरक्की का योग माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed