{"_id":"2265843bce2b9654ac917aa7a6d7040f","slug":"cultural-heritage-will-be-shared-with-the-us-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के साथ सांझा होगी सांस्कृतिक विरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका के साथ सांझा होगी सांस्कृतिक विरासत
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों के युवा सांस्कृतिक विरासत को सांझा करेंगे। साथ ही शैक्षिक क्षेत्र में भी अनुभवों का आदान-प्रदान होगा। इसके लिए सोमवार को अमेरिका के एरिजोना प्रांत से आया 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और महापौर इंद्रजीत सिंह आर्य ने समझौता किया है।
प्रतिनिधिमंडल का नगर निगम में हिंदुस्तान कॉलेज की छात्राओं ने भारतीय परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल और महापौर के बीच वार्ता हुई। तय किया कि सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान के लिए दोनों देशों के युवाओं का एक दल एक-दूसरे के देशों में भ्रमण करेंगे। सिस्टर सिटी के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रिचर्ड गेरेल्ड न्यूेलसेल ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच बेहतर संबंध हैं। इस दौरान प्रो. अरविंद मिश्रा, अनुराग शुक्ला, नजीर अहमद आदि मौजूद थे। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने सिकंदरा स्थित पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने कैंसर मरीजों से बात की। डा. पारुल अग्रवाल ने कैंसर के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताया। कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. संदीप अग्रवाल ने बताया कि सामाजिक सरोकार के तहत भारत और अमेरिका सरकार के इस साझा प्रयास के चलते अमेरिकी दल यहां आया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में डा. सर्वेश गुप्ता, डा. जितेंद्र महाजन, डा. दिव्यांग दयाल, डा. राहुल गुप्ता, डा. रोहित बंसल आदि रहे।